Friday 28 March 2014

Travel To Indonesia

लाइफस्टाइल डेस्क. इंडोनेशिया जनसंख्या और क्षेत्रफल की दृष्टि से काफी बड़ा देश है। यह सांस्कृतिक दृष्टि से भी काफी विविधताओं से भरा हुआ है। इंडोनेशिया में लगभग 18,110 आइलैंड हैं। इन आइलैंड पर छह हजार से ज़्यादा बस्तियां बसी हुई हैं।
दुनिया का सबसे बड़ा आइलैंड, मृत व्यक्ति को कब्र से निकालकर सजाते हैं यहां
इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा द्वीपसमूह है। यहां की आबादी 240 मिलियन के आस-पास है। यहां बसने वाली 300 जातिया लगभग 250 भिन्न-भिन्न बोलियां बोलती हैं। पर्यटकों के लिए इंडोनेशिया में बहुत कुछ ऐसा है जो उन्होंने पहले कहीं नहीं देखा होगा। आप www.bhaskar.com के साथ इस विशाल और विविध देश का भ्रमण कर सकते हैं।
          क्लिक कीजिए आगे की स्लाइड्स और पढ़िए इंडोनेशिया के ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में...

Wednesday 26 March 2014

British Girl Steph Jeavons Takes Off Solo Arround The World

लंदन. एक ब्रिटिश लड़की पर बाइकिंग का ऐसा जुनून सवार हुआ कि वह बाइक से पूरी दुनिया नापने निकल पड़ी। बाइक पर राइडिंग करते हुए पूरी दुनिया की सैर करने वाली यह लड़की 38 वर्षीय स्टेफ जेवॉन्स है। जेवॉन्स को बाइकिंग का शौक है। उन्होंने पूरी दुनिया अपनी होंडा सीआरएफ250एल बाइक पर बैठकर ही नापने की ठान ली है। अपने इस सफर पर वे 23 मार्च को रवाना भी हो चुकी हैं। 
 बाइक पर निकल पड़ी दुनिया नापने, जानें कौन है ये महिला
 स्टेफ जेवॉन्स यदि अपनी यह अनोखी यात्रा पूरी कर लेती हैं, तो ऐसा करने वाली वे ब्रिटेन की पहली महिला होंगी। जेवॉन्स अपनी होंडा बाइक के साथ 23 मार्च को दुनिया घूमने के लिए लंदन के एश कैफे से रवाना हो चुकी हैं। उनकी यह यात्रा साल 2015 में पूरी होगी। अपनी यात्रा टूर के मुताबिक जेवॉन्स सबसे पहले इंगलिश चैनल के चक्कर लगाते हुए यूरोप पहुंचने वाली हैं।
                                                  आगे देखें, जेवॉन्स की कुछ तस्वीरें

Tuesday 25 March 2014

Latest News Of MH 370 Chinese Plane Spots Floating White Objects

पर्थ। दो हफ्ते से ज्यादा चले खोज अभियान के बाद मलेशियाई पीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एलान किया है कि विमान क्रैश होकर हिंद महासागर में गिरा है। मलेशिया के पीएम रज्जाक ने कहा कि विमान की लास्ट लोकेशन पर्थ के पश्चिमी हिस्से में दर्ज की गई थी। इसी के साथ MH370 का खोज अभियान भी बंद कर दिया गया है। इस घोषणा के बाद चीन भड़क गया है।
MH370: मलेशियाई पीएम का एलान- विमान क्रैश होकर हिंद महासागर में गिरा
 
इससे पहले लापता मलेशियाई विमान MH370 की खोज में शामिल ऑस्ट्रेलियाई विमान से हिंद महासागर में मलबे के कुछ हिस्से दिखने का दावा किया गया था। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी एबॉट के मुताबिक, इसकी जांच के लिए एक जहाज रवाना किया गया था। टोनी ने यह भी स्पष्ट किया था कि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि मलबा MH370 का है या नहीं।

Friday 21 March 2014

Malaysia Airlines MH370 Plane Search Halts Due To Bad Weather

मलक्का। क्या मलेशियाई विमान MH370 अंडमान सागर में क्रैश हुआ है और उसका मलबा हजारों किलोमीटर बहते हुए दक्षिण हिंद महासागर में पहुंच गया है? मलेशिया के जोहर निवासी एक महिला का दावा है कि उसने MH370 को अंडमान सागर में गिरते हुए देखा। महिला के मुताबिक, 8 मार्च को मक्का से धार्मिक यात्रा से लौटते हुए उसने विमान को गिरते हुए देखा। घटना की प्रत्यक्षदर्शी 53 वर्षीय राजा दलेलाह राजा लेतिफ ने उसी दिन पुलिस को भी इसकी जानकारी दी थी। 
 MH370: मलेशियाई महिला ने चेन्नई के पास देखा लापता विमान, समुद्र में हुआ था क्रैश!
मलेशिया की न्यूज वेबसाइट 'द स्टार' को राजा ने बताया कि उसने 8 मार्च को सुबह 3.30 बजे (मलेशियन टाइम 8.30 बजे) जेद्दाह से फ्लाइट संख्या SV2058 पकड़ी थी। राजा के मुताबिक, दक्षिण भारत में स्थित चेन्नई के ऊपर से उड़ान भरने के कुछ देर बाद उसने समुद्र में अजीब दृश्य देखा।

Thursday 20 March 2014

Hennessey Venom GT Sets A Record 270.49mph

फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर में हेनेसी वेनोम जीटी स्पोट्र्स कार ड्राइविंग टेस्ट में पास हो गई। इसी के साथ यह विश्व की सबसे तेज रफ्तार वाली कार बन गई। इसे स्पेस शटल के 5.18 किलोमीटर लंबे रनवे पर दौड़ाया गया। वहां इसने 435.3 किमी प्रतिघंटे की टॉप स्पीड हासिल की।
 यह है विश्व की सबसे तेज रफ्तार वाली कार, टॉप स्पीड 435.3 किमी प्रतिघंटा
कार की रफ्तार की पुष्टि रेसलॉजिक वीबॉक्स टेलीमेट्री सिस्टम से भी की गई। जनवरी 2013 में भी इस कार ने मात्र 14.51 सेकंड में 322 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार का नया रिकॉर्ड बनाया था। वेनोम जीटी कार में 427 सीआई के दो इंजन लगे हैं, जिनकी क्षमता 1,244 बीएचपी है।
दुनिया में सबसे तेज रफ्तार 435.3 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से दौड़ने वाली कार की तस्वीरें देखने के लिए आगे क्लिक कीजिए..

World's Deadliest Underwater Caves Yucatan Cenotes In Southeast Mexico

मैक्सिको के दक्षिण में गुफाओं में पानी के अंदर चेतावनी बोर्ड लगे हुए हैं। वार्निंग है कि जो इन गुफाओं के अंदर पानी में तैरेगा, उसे मौत का सामना करना पड़ सकता है। इन गुफाओं के अंदर कई गोताखोरों की मौत हो चुकी है। यहां करीब 125 से अधिक मानव कंकाल पड़े हुए हैं। मैक्सिको में सैकड़ों छोटी-छोटी कंदराओं का फैला यह समूह युकैटन केनोट्स के नाम से जाना जाता है। इसे विश्व का सबसे खतरनाक डाइविंग स्पॉट भी कहा जाता है।
 दुनिया की सबसे खतरनाक गुफाएं, जहां किसी भी पल मौत मारती है झपट्टा
युकैटन पेनिनसुला में जमीन के टुकड़े एक-दूसरे से टकराने पर ये दर्रे बने। एक समय माया सभ्यता के दौरान इनका उपयोग मनुष्य की बलि देने के लिए किया जाता था। इस प्रायद्वीप में 1980 से अब तक 6000 गुफाएं खोजी जा चुकी हैं। 2400 गुफाएं खोजने में पानी के अंदर कई गोताखोरों की मौत हो चुकी है। चैक मूल केनोट में वर्जिन मैरी की प्रतिमा मारे गए गोताखोरों की याद में रखी गई है।
             दुनिया की सबसे खतरनाक गुफाओं की तस्वीरें देखने के लिए आगे क्लिक कीजिए....

भारतीय ने नाक से की सबसे तेज टाइपिंग, वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

एक भारतीय ने हाल ही में विचित्र तरह का कीर्तिमान रचा है। 22 वर्षीय हैदराबाद निवासी मोहम्मद खुर्शीद हुसैन ने अपनी नाक से सबसे तेजी से टाइपिंग करने का नया कारनामा करते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।
पाकिस्तानी युवक ने एक मिनट में सिर से फोड़े 155 अखरोट, नया वर्ल्ड रिकॉर्ड रचा
  ग्रेजुएट खुर्शीद ने गत 27 फरवरी (गुरुवार) 2014 को अपनी नाक से 103 अक्षर वाले एक वाक्य को 47.44 सेकंड में लिखकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। खुर्शीद ने 107 अक्षरों से बने 17 शब्दों से यह पूरा वाक्य लिखा।उन्होंने कुछ महीने पहले इसे 53 सेकंड में करके दिखाया था। यह रिकॉर्ड आधिकारिक रूप से दर्ज होने से पहले ही उन्होंने दोबारा यह कारनामा कर दिया।READ MORE